गोलियों से थर्राया रामगढ़ का पतरातू:कोयला कारोबियों के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 17 से ज्यादा राउंड चली गोलियां, बाल-बाल बचे

Date:


रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद और सेल संचालक नीतीश कुमार के आवासों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। अपराधियों ने गजानंद प्रसाद के घर के पास 8 से 9 राउंड और नीतीश कुमार के आवास पर करीब 9 राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय लोग दहशत में हैं। सौंदा बस्ती की ओर से आए बाइक सवार अपराधी स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक सवार अपराधी सियाल सौंदा बस्ती की ओर से आए थे। उन्होंने पहले घरों के पास अंधाधुंध फायरिंग की और फिर फरार हो गए। जाते-जाते अपराधियों ने सौंदा बस्ती के मुख्य चौक और एक दुकान के पास भी गोलीबारी की। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। वारदात की शैली से यह सुनियोजित हमला माना जा रहा है। पुलिस ने बरामद किए कई खाली खोखे सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातू थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार और सशस्त्र बल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए हैं, जिससे स्पष्ट है कि अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। रंगदारी एंगल पर जांच, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं बताया जा रहा है कि इस इलाके में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। क्षेत्र में राहुल दुबे और अमन साहू गैंग के सक्रिय होने की चर्चा है। पुलिस कोयला कारोबार से जुड़ी रंगदारी के एंगल पर भी जांच कर रही है। क्योंकि इस इलाके में कोयले को लेकर अक्सर रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आती रही है। फिलहाल पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp