Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

खूंटी बंद का व्यापक असर, मुरहू विवाद और पुलिस कार्रवाई के विरोध में बाजार रहे पूरी तरह बंद

खूंटी बंद का व्यापक असर, मुरहू विवाद और पुलिस कार्रवाई के विरोध में बाजार रहे पूरी तरह बंद

Khunti Bandh News, खूंटी (चंदन कुमार की रिपोर्ट): खूंटी के मुरहू में रामनवमी के दौरान हुए विवाद और पुलिस कार्रवाई के विरोध में, सोमवार को ‘खूंटी बंद’ का व्यापक असर देखने को मिला. सर्व सनातन धर्म के आह्वान पर बुलाए गए इस बंद के दौरान, खूंटी शहर सहित तोरपा और रनिया प्रखंड के बाजार स्वतः स्फूर्त रूप से बंद रहे. हालांकि, बंद के दौरान वाहनों का आवागमन सामान्य बना रहा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष परेशानी नहीं हुई.

धरना देकर उठाई गई रिहाई की मांग

बंद के दौरान स्थानीय नेताजी चौक के पास, प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की. जितेंद्र कश्यप और अन्य स्थानीय नेताओं का आरोप है कि, प्रशासन ने निर्दोषों पर कार्रवाई न करने का भरोसा दिया था, लेकिन इसके बावजूद तीन लोगों को जेल भेज दिया गया. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि, जब तक हिरासत में लिए गए निर्दोषों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा.

Also Read: सिख दंगा पीड़ितों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गठित हुआ ‘वन मैन कमीशन’, मुआवजे की राह आसान

तोरपा और रनिया में भी पसरा सन्नाटा

खूंटी जिला बंद का असर ग्रामीण इलाकों में भी स्पष्ट रूप से देखा गया. तोरपा और रनिया प्रखंड के प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक बाजार पूरी तरह बंद रहे, जिससे स्थानीय व्यापार प्रभावित हुआ. फिलहाल, मुरहू थाना क्षेत्र में हुई पत्थरबाजी और तनाव के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

Also Read: IIT (ISM) धनबाद में ‘पलाश पर्व’ की धूम, सरहुल के रंग में रंगा संस्थान, डॉ. लक्ष्मण ने बताया प्रकृति पर्व का महत्व

The post खूंटी बंद का व्यापक असर, मुरहू विवाद और पुलिस कार्रवाई के विरोध में बाजार रहे पूरी तरह बंद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles