Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में दलित परिवार को जान से मारने की धमकी:होली वाले दिन मटका फोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट, एसएसपी से कार्रवाई की मांग


गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के विरोधरीचक गांव में 2 पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव बना हुआ है। एक दलित परिवार ने सोमवार को एसएसपी सुशील कुमार को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 5 मार्च को होली के दिन मटका फोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। चंदौती थाना में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। आशा देवी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन में बताया है कि गांव के कुछ लोग, जिनमें मन्दु यादव, छोटू कुमार उर्फ नीरज कुमार, विवेकी कुमार, दीपक कुमार और कुशाल कुमार परिवार को लगातार निशाना बना रहे हैं। उन्हें देखते ही मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता के अनुसार, उनका परिवार बीते 25-26 दिनों से डर के माहौल में जी रहा है। आरोपित उनके घर पर चढ़कर खुलेआम धमकी देते हैं कि पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। जान-माल की सुरक्षा की गुहार पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वे अनुसूचित जाति के गरीब परिवार से आते हैं और लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनका रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को आवेदन देकर उच्च स्तरीय जांच कर कर न्याय की मांग की है और कहा है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर सजा दी जाए, ताकि हम लोगों को न्याय मिल सके और हम लोग सुख-चैन की नींद ले सके।

Spread the love

Popular Articles