Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गापुर में तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई

दुर्गापुर में तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई

दुर्गापुर.

शहर के सबुज नगर इलाके में गुटीय मारपीट में तृणमूल कार्यकर्ता अमित चक्रवर्ती उर्फ रॉनी की पिटाई का मामला सामने आया है. घायल अमित को विधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

प्रचार के दौरान हुआ विवाद

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अमित चक्रवर्ती अपने इलाके में तृणमूल प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उनकी बहस हो गयी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. आरोप है कि युवकों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. घायल अमित ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित बदमाशों ने उन पर हमला किया. घटना की जानकारी मिलने पर दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी कवि दत्त अस्पताल पहुंचे और घायल कार्यकर्ता का हाल जाना. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पर हमला हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी.

भाजपा ने आरोपों से किया इनकार

वहीं भाजपा के जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने तृणमूल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस घटना से भाजपा का कोई संबंध नहीं है. उन्होंने इसे तृणमूल का आंतरिक विवाद बताया और कहा कि पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

The post दुर्गापुर में तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles