Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया सेंट्रल जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत:GMCH में तोड़ा दम, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया था


पूर्णिया में सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी की अचानक तबियत बिगड़ी। फिर इलाज के दौरान GMCH लाया गया, जहां जान चली गई। जानकारी मिलते ही परिजन मधेपुरा से पूर्णिया पहुंचे। कैदी की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने जेल प्रशासन की सूचना देने में देरी और इलाज की प्रक्रिया पर नाराजगी जताई है। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला निवासी महेंद्र मुखिया के रूप में हुई है। बहु सुलेखा देवी ने कहा कि जेल प्रशासन ने उन्हें बताया कि सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे जेल के अंदर उनके ससुर अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। जेल प्रशासन ने तुरंत अंदर ही प्राथमिक उपचार कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा में जीएमसीएच भेजा गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ समय से बीमार चल रहे थे परिजनों ने बताया कि महेंद्र मुखिया मधेपुरा में हुए एक जमीन विवाद से जुड़े हत्या मामले के आरोपी थे। इस मामले में कुल 12 लोगों को नामजद किया गया था। जनवरी 2025 में मधेपुरा जेल से प्रशासनिक कारणों से केंद्रीय कारा में स्थानांतरित किया गया था। तब से यहीं बंद थे। जेल प्रशासन का कहना है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका इलाज भी कराया जा रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए के. हाट थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई। कैदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी और मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम होगा, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles