Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Ganga Swachhta Pakwada 2026 Ends in Darbhanga; Students Shine

पुरस्कार वितरण में उपस्थित छात्र-छात्रा

दरभंगा में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के समापन के अवसर पर एम.एल.एस.एम. कॉलेज में जिला गंगा समिति की ओर से चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति कौशल कुमार के निर्देशन मे

.

“नदियों और जल स्रोतों की स्वच्छता व संरक्षण की आवश्यकता” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम, कॉलेज के हेड मास्टर डॉ. शंभू कुमार यादव और एनएसएस समन्वयक डॉ. आर.एन. चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में फारूक इमाम ने कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन का सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया

हेड मास्टर डॉ. शंभू कुमार यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करती हैं। प्रतियोगिता के परिणामों में रंगोली, चित्रकला और भाषण—तीनों श्रेणियों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को स्मृति-चिह्न और सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार पाकर खुश बच्चे।

पुरस्कार पाकर खुश बच्चे।

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में सचिव, वाणिज्य कर विभाग सह प्रभारी सचिव दरभंगा संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी। बताया गया कि जिले में प्रतिदिन 12 से 13 हजार एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है।

सचिव ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित छापेमारी कर गैस की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और अवैध भंडारण पर सख्ती से रोक लगाएं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

डीएम बैठक करते हुए।

डीएम बैठक करते हुए।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Popular Articles