मुंगेर में महिला का शराब के साथ रील वायरल:पिस्टल के साथ फोटो किया पोस्ट; FIR दर्ज, SP ने जांच का दिया आदेश

Date:


मुंगेर में एक महिला का अपने पति को शराब के साथ गुलाब देने का वीडियो और पिस्टल के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वायरल वीडियो 7 फरवरी का बताया जा रहा है। इसमें महिला कंचन देवी ‘रोज डे’ के अवसर पर अपने पति को पहले गुलाब देती है, फिर एक गिलास में शराब और बोतल उसके हाथ में थमाते हुए रील बनाती है। इस रील को महिला ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वायरल तस्वीरों में महिला एक ब्यूटी पार्लर में बैठी पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाती हुई दिखाई दे रही है। महिला की इन हरकतों के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। लाइसेंसी पिस्टल धारक के खिलाफ FIR दर्ज वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने कोतवाली थाना में महिला कंचन देवी और लाइसेंसी पिस्टल धारक विशाल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को कंचन देवी नाम की महिला के पिस्टल और शराब की बोतल वाले वीडियो के वायरल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने महिला के घर पर छापेमारी की, जिसमें पता चला कि वायरल फोटो में दिख रहा पिस्टल दीनदयाल चौक निवासी विशाल कुमार का है। जांच के दौरान यह पता चला है कि विशाल कुमार का वह लाइसेंसी पिस्टल था जिसके साथ कंचन देवी ने फोटो खींच कर वायरल किया था। इस मामले में कांड दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Russia moves to block WhatsApp in messaging app crackdown

It said that 13 popular resources were now missing...

Ranchi DC Office Bomb Threat

रांची10 मिनट पहलेकॉपी लिंकराजधानी रांची में एक बार फिर...

After Ranveer Singh, Aayush Sharma receives threat email demanding ransom | Entertainment News

Mumbai Police are probing a chilling threat sent to...
Join Us WhatsApp