Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में 24 घंटे में 26 अभियुक्त अरेस्ट:SP के निर्देश पर चलाए गए अभियान में कार्रवाई


पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बीते 24 घंटे में एक सघन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुनम के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए 26 अभियुक्तों में से 13 को उत्पाद अधिनियम के तहत पकड़ा गया है। यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ पुलिस के गंभीर रुख को दर्शाती है। पुलिस ने 151 लीटर देसी शराब बरामद की अभियान के दौरान पुलिस ने 151 लीटर देसी शराब, 800 एमएल विदेशी शराब, 3 बड़े गैस सिलेंडर, 9 गैस चूल्हे और 197 पीस अन्य सामग्री बरामद की। इन बरामदगियों को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने लंबित मामलों के निष्पादन पर भी ध्यान केंद्रित किया। अभियान के तहत 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 35 लंबित वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली है। वाहन चालकों से 2,31,500 रुपये का जुर्माना वसूला पुलिस ने वाहन जांच अभियान भी सख्ती से चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 2,31,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एक साइकिल भी जब्त की गई। बेतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह के सख्त अभियान जारी रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles