Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो बदमाश गिरफ्तार:38.373 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त, पुलिस को खरीदने-बेचने की मिली थी जानकारी


भागलपुर में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने लोदीपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुल 38.373 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि लोदीपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पासवान टोला इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फूटो पासवान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 12.960 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए आशीष मंडल को भी गिरफ्तार किया। कुल 38.373 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद आशीष मंडल के पास से 25.413 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया। इस प्रकार दोनों आरोपियों के पास से कुल 38.373 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से की जा रही थी। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles