Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में स्कूल के पास पेड़ से लटका मिला शव:परिजनों की डांट के बाद युवक ने की आत्महत्या, नशे की लत से था परेशान


चतरा जिले के इटखोरी में एक 20 वर्षीय युवक का शव स्कूल परिसर में बेर के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे बच्चों ने शव देखा और इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यह घटना इटखोरी थाना क्षेत्र के प्रखंड कॉलोनी मध्य विद्यालय और पंचायत सचिवालय के पास हुई। बुधवार सुबह करीब 8 बजे, जब बच्चे स्कूल के पिछले हिस्से में खेलने गए तो उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। झाड़ियों के पास जाने पर उन्होंने एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा। डरे हुए बच्चों ने तुरंत सहायक शिक्षक मोहम्मद इस्लाम को इसकी जानकारी दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने परिजनों की डांट से आहत होकर यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि वह नशे की लत से भी परेशान था, जिसके कारण परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। युवक ने अपने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित स्कूल परिसर में आत्महत्या की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles