Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांडी में प्रज्ञा मंडल का गठन, राहुल सोनी बने संचालक, जून में होगा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ


गढ़वा| जिले के कांडी प्रखंड में गायत्री परिवार की गतिविधियों को सशक्त और संगठित रूप देने के उद्देश्य से स्थानीय महावीर मंदिर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड समन्वयक विजय सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रज्ञा मंडल का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से राहुल सोनी को संचालक चुना गया। नवनिर्वाचित टीम में दीपक सोनी को सह संचालक, राकेश कुमार वर्मा को सचिव, कृष्ण कुमार सोनी को सह सचिव तथा आकाश कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। बैठक में जिला समन्वयक विनोद पाठक ने गायत्री परिवार द्वारा संचालित युग निर्माण अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती अनैतिकता, कुरीतियां, व्यभिचार और सांस्कृतिक गिरावट को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित रहकर समाज परिवर्तन की कल्पना करना व्यर्थ है। गोष्ठी में महिला जिला समन्वयक शोभा पाठक, जिला युवा सह समन्वयक अनिल विश्वकर्मा, मझिआंव प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, जिला युवा समन्वयक वीरेंद्र सोनी, शिव प्रसाद गुरुजी, धर्मशीला देवी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया। इसी दौरान मोरबे निवासी अजय सिंह द्वारा जून महीने में कांडी में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles