Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा का विस्तार, अब टेस्ट मुफ्त में होंगे


भास्कर न्यूज| सरायकेला वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ा दिया गया है। अस्पताल में कई अत्याधुनिक जांच सुविधाएं शुरू की गई हैं, जिससे अब मरीजों को महंगे टेस्ट के लिए निजी लैब या बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इन सुविधाओं के शुरू होने से आम लोगों को आर्थिक राहत मिलने लगी है, क्योंकि जिन जांचों पर बाहर 8 से 10 हजार रुपये तक खर्च होते थे, वे अब यहां निशुल्क उपलब्ध हैं। अस्पताल के लैब में अमीनो एनालाइजर मशीन स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से मात्र 5 से 15 मिनट के भीतर कई महत्वपूर्ण जांच की जा सकती हैं। इसमें सीआरपी टेस्ट के जरिए नवजात शिशुओं में संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। इसके अलावा विटामिन-डी, एएमएच, थायराइड प्रोफाइल (टीएसएच, टी-3, टी-4), एचबीए1सी और ट्रोपोनिन जैसे महंगे और जरूरी परीक्षण भी अब आसानी से उपलब्ध हैं। साथ ही एबीजी टेस्ट की सुविधा से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन की जांच भी संभव हो गई है। सीबीसी ऑटोमेटिक मशीन के जरिए 2 से 5 मिनट में 17 से 20 प्रकार की ब्लड जांच की जा रही है, जिससे मरीजों को त्वरित रिपोर्ट मिलना चालू हो गया है। सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नकुल प्रसाद चौधरी ने बताया कि अस्पताल की सेवाओं को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सुविधाओं को अपग्रेड करने में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है वे लगातार अस्पताल की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहे है। उपायुक्त के मार्गदर्शन में यह संभव हो पाया है और भविष्य में भी सुविधाओं का विस्तार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को महंगी जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सदर अस्पताल में ही सभी आवश्यक टेस्ट निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles