Top 5 This Week

Related Posts

Ranchi DC Office Bomb Threat

रांची10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी रांची में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। सिविल कोर्ट को हाल ही में मिली धमकी के बाद अब समाहरणालय (डीसी ऑफिस) को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल सामने आते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पूरे समाहरणालय परिसर की घेराबंदी कर दी गई। बॉम्ब स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की कई टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। हर कमरे, दफ्तर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

चप्पे-चप्पे पर निगरानी, बिना जांच प्रवेश पर रोक

धमकी के बाद समाहरणालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी कर दी गई है। मुख्य गेट पर सख्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना जांच के किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

आसपास के इलाकों में भी गश्ती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। कर्मचारियों और आम लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

जांच में जुटी साइबर सेल

पुलिस अब धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है। साइबर सेल की टीम तकनीकी जांच कर रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। फिलहाल तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर अभियान जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं…
Spread the love

Popular Articles