Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में जेसीबी से टकराई बाइक:एक युवक की हालत नाजुक, दो युवक गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज


गिरिडीह जिले के बेंगाबाद-मधुपुर मेने रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया गांव निवासी 25 वर्षीय इमामुल अंसारी और कोलहरिया टोला निवासी 22 वर्षीय सोनू अंसारी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घुठिया के पास सामने से आ रही एक जेसीबी मशीन से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के आग्रह पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, इमामुल अंसारी की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि सोनू अंसारी का इलाज जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने जेसीबी जब्त कर शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलते ही फिटकोरिया गांव समेत आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और बाद में जेसीबी मालिक के घर के सामने पहुंचकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह दुर्घटना जेसीबी चालक की लापरवाही के कारण हुई है। स्थिति को बिगड़ता देख बेंगाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है। उसे थाना लाया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles