Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में रसोई गैस संकट, उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम:गुमला-सिमडेगा मुख्य मार्ग एक घंटे तक रहा बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार


गुमला में रसोई गैस की कमी से परेशान उपभोक्ताओं ने गुरुवार को पालकोट रोड पर प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने गुमला-सिमडेगा मुख्य मार्ग को दोपहर करीब एक घंटे तक अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। वहानों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे एक सप्ताह से गैस की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का प्रभाव गैस आपूर्ति पर पड़ रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन और गैस एजेंसियों का दावा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उनका कहना है कि युद्ध की स्थिति के कारण लोग घबरा गए हैं, जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अब बुकिंग नंबर प्राप्त करना मुश्किल गैस बुकिंग केंद्रों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों की शिकायत है कि पहले बुकिंग तुरंत हो जाती थी, लेकिन अब बुकिंग नंबर प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन और शहरी क्षेत्रों के लिए 25 दिन का बॉन्डिंग टाइम निर्धारित किया है, जिसका अर्थ है कि एक बार गैस लेने के बाद उपभोक्ता निर्धारित अवधि तक दूसरा सिलेंडर नहीं ले सकते। हालांकि, कई उपभोक्ताओं को इस निर्धारित समय सीमा से अधिक बीत जाने के बावजूद गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles