Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और 6 हजार रुपए नगद बरामद


जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 6 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस को 1 अप्रैल की रात गुप्त सूचना मिली थी कि दोमुहानी पुल के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर सीसीआर डीएसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर एक महिला और तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थे। हाल ही में इनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे नशीले पदार्थ बेचते हुए दिखाई दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारती केवट (40), विशाल केवट (20), रिशु साहू (29) और कुमार बहादुर (32) के रूप में हुई है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के संबंध में गुरुवार को सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि शहर में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles