Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में स्मैक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:अलग-अलग जगहों से 124 ग्राम से ज्यादा जब्त, 6 बदमाश गिरफ्तार


पूर्णिया में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों रेड की है। छापेमारी में स्मैक की बड़ी खेप बरामद की गई है। दो अलग-अलग मामलों में 124 ग्राम से ज्यादा स्मैक जब्त किया गया है और महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने जीरोमाइल के पास कार्रवाई करते हुए एक कार से 111 ग्राम स्मैक बरामद किया। इस दौरान एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पुरुष आरोपियों की पहचान मधुबनी थाना क्षेत्र के लंका टोला निवासी धीरज कुमार और दीपक मेहतर के रूप में हुई है। संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि डगरूआ की ओर से आ रही संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से स्मैक के पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दालकोला से स्मैक लाते थे और खुद सेवन करने के साथ-साथ स्थानीय नशेड़ियों को छोटे-छोटे हिस्सों में बेचते थे। वहीं, के.हाट थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 13.25 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 5,670 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में सुरज कुमार पासवान (28), शिवम कुमार (19) और राम बालक झा (36) शामिल हैं। सभी आरोपी के.हाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड के रहने वाले हैं। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से साफ है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। अलग-अलग इलाकों से स्मैक की खेप पकड़े जाने से स्थानीय स्तर पर चल रहे छोटे नेटवर्क का खुलासा हो रहा है। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles