Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुएं में गिरा जंगली हाथी, किया गया रेस्क्यू:हाथी को देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़, जेसीबी से रास्ता बना निकाला गया बाहर


रांची के बुंडू स्थित सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में बीती रात एक जंगली हाथी पानी से भरे कुएं में गिर गया। लोगों को सुबह इसकी जानकारी मिली। इसके बाद कुएं के पास सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद हाथी का रेस्क्यू शुरू हुआ और जेसीबी से कुएं के किनारे को तोड़ मिट्‌टी काटकर रास्ता बनाया गया। इसी रास्ते से हाथी कुएं से बाहर निकला और भागते हुए जंगल की ओर चला गया। रात में दो हाथी आए थे क्षेत्र में किसान राजेन्द्र महतो ने बताया कि रात को दो जंगली हाथी उनके घर को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इतने में घर के अंदर सोए राजेन्द्र महतो ने मशाल बना के आग लगाकर बाहर फेंक दिया। मशाल को देखते ही जंगली हाथी आगे की ओर निकल पड़े। इसी क्रम में रात के अंधेरे में ऊपर से ढके हुए कुएं में एक हाथी गिर गया। सुबह जब इसकी सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बुंडू रेंज के वन विभाग के पदाधिकारी पहुंच गए। इसके बाद जंगली हाथी को बचाने के लिए रेस्क्यू में जुट गए। कुएं के मालिक ने मुआवजे की मांग कर दी जेसीबी से कुएं के किनारे को तोड़ा गया और मिट्‌टी काट कर एक रास्ता बनाया गया। इसी रास्ते पर हाथी चलता हुआ कुएं से बाहर निकल आया। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले मामला उस समय उलझ गया, जब कुएं के मालिक ने मुआवजे की मांग कर दी। इसको लेकर करीब दो घंटे तक वन विभाग और मालिक के बीच नोकझोंक होती रही। अंततः वन विभाग ने एक लाख रुपए मुआवजे के तौर पर भुगतान किया, जिसके बाद रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles