![]()
बिहार कांग्रेस कल पटना में बिजली बिल में बढ़ोतरी और LPG क्राइसिस को लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी। कांग्रेसी इसके विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में 1:15 बजे इनकम टैक्स गोलंबर पर यह प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले कल पूरे राज्य में प्रखंड स्तर पर पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया था। राजेश राम ने कहा- गरीबों को ठगने नहीं दूंगा बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, ‘मैं यूं ही गरीबों को ठगने नहीं दूंगा। 1 अप्रैल से बिहार सरकार द्वारा बिजली बिल के दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं, एलपीजी क्राइसिस भी चल रहा है। पहले एलपीजी का मतलब ‘लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस’ होता था और अब इसका मतलब ‘ले पाओगे’ है। चुनाव में हमारी घोषणाओं को कॉपी किया- राजेश राम राजेश राम ने कहा था कि, नीतीश कुमार और गरीब कल्याण की एक साथ विदाई, भाजपा आई, गरीबों पर गाज गिराई। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक बोझ के नीचे दाबने की तैयारी है। चुनाव में इन लोगों ने गरीबों के लिए बड़े पैकेज की घोषणा की और उसमें भी हमारी घोषणाओं को कॉपी किया था। चुनाव के दौरान बिहार सरकार ने 125 मिनट फ्री बिजली की घोषणा की थी और अब इस घोषणा को विलोपित कर दिया है। इसके अंतर्गत घरेलू उपभोक्ता से 10% से अधिक और व्यावसायिक उपभोक्ता से 20% से अधिक कर की वसूली करेगी। सरकार ने बिहार की जनता को ठगा और लुभा करके वोट ले लिया।


