Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा शीतला मंदिर में भगदड़, NHRC में शिकायत:प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन की मांग


नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार(31 मार्च 2026) को पूजा-अर्चना के दौरान मची भीषण भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में सभी महिलाएं हैं। स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं, जिसे लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। जिला के सारे थाना क्षेत्र के बहादी विगहा निवासी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ब्रजेश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसे आयोग ने डायरी संख्या 7089/IN/2026 के तहत पंजीकृत किया है। शिकायतकर्ता ने इस हादसे को प्रशासन की ‘जानबूझकर की गई विफलता’ करार देते हुए कहा है कि अधिकारियों को भारी भीड़ का अनुमान होने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। आयोग से लगाई न्याय की गुहार आयोग से मांग करते हुए कहा कि बिहार के मुख्य सचिव और नालंदा के जिलाधिकारी से मामले की विस्तृत रिपोर्ट (ATR) तलब की जाए। दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवारों के लिए उचित न्याय और मुआवजे की भी गुहार लगाई गई है।
8 महिलाओं की गई जान नालंदा जिले में मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गई। 8 महिलाओं की भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला अष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचे थे। वहां मेला भी लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। दर्शन करने की जल्दी में धक्का-मुक्की मच गई। अफरातफरी के बीच कई लोग भीड़ में दब गए।

Spread the love

Popular Articles