Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में शॉर्ट सर्किट से मार्बल दुकान में लगी आग:लाखों की संपत्ति जलकर राख, दुकान का शटर काट फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू


धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मेमको मोड़ स्थित लक्ष्मी मार्बल दुकान में गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह घटना रात करीब 9 बजे हुई, जब आसपास के लोगों ने दुकान से घना धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया। शटर की चाबी उपलब्ध न होने के कारण अग्निशमन विभाग को आग बुझाने में शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं। बाद में गैस कटर की मदद से दुकान का शटर काटा गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने अंदर जाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की सूचना स्थानीय प्रशासन को घटना के लगभग आधे घंटे के भीतर दे दी गई थी। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर शटर खुलवाने का कोई प्रयास नहीं किया गया और केवल आग बुझाने वाली टीम को ही मौके पर भेजा गया। काफी प्रयासों के बाद जब ताला नहीं खुल सका, तब गैस कटर का उपयोग किया गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखी लाखों की संपत्ति पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Spread the love

Popular Articles