Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेटा न होने पर दो महिलाओं से मारपीट का आरोप:जहानाबद सदर अस्पताल में इलाज करा रही दोनों पीड़िताओं ने पुलिस से की शिकायत


जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र में बेटा न होने को लेकर दो महिलाओं के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल दोनों महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पखनपुरा गांव निवासी रीता कुमारी और रीमा कुमारी, जो आपस में गोतनी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके पति, देवर और सास-ससुर उन्हें लगातार प्रताड़ित करते हैं। पीड़ित महिलाओं के अनुसार, दोनों की एक-एक बेटी है, जिसके बावजूद परिवार के लोग उन पर बेटा पैदा करने का दबाव बना रहे थे। रीमा कुमारी ने बताया कि दोबारा गर्भवती होने के बावजूद उनके साथ मारपीट की गई और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिलाओं ने मामले की सूचना प्रशासन को दे दी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पहले दोनों का समुचित इलाज कराया जाएगा, उसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच आपसी मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles