Top 5 This Week

Related Posts

कालियाचक हिंसा: बंगाल के एडीजी ने माना पुलिस कार्रवाई में हुई देरी, एमआईएम नेता को बताया मास्टरमाइंड

कालियाचक हिंसा: बंगाल के एडीजी ने माना पुलिस कार्रवाई में हुई देरी, एमआईएम नेता को बताया मास्टरमाइंड

Kaliachak Violence: मालदा: सुप्रीम कोर्ट ने सात न्यायाधीशों को घंटों तक घेराबंदी में रखे जाने की घटना पर चिंता व्यक्त की है. चुनाव आयोग ने कड़ा संदेश दिया है. एनआईए की टीम शुक्रवार सुबह कालियाचक पहुंची. इस बीच उत्तर बंगाल के एडीजी के जयरामन ने कहा है कि कालिकाचक की घटना में पुलिस मौके पर देर से पहुंची. पुलिस की कार्रवाई में देरी के कारण मामला बिगड़ा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा- हम किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम इसे सख्ती से दबाएंगे. कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हर गुनहगार को पकड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि एमआईएम नेता मोफक्करुल इस्लाम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

हमारे पास थी पर्याप्त व्यवस्था

उन्होंने जजों को काफी लंबे वक्त तक बंधक बनाये जाने की बात स्वीकार की. उन्होंने कहा कि वहां कई महिलाएं और बच्चे भी जमा हो गए थे, जिसके कारण बल प्रयोग नहीं किया जा सका. उन्होंने कहा- इसकी जांच चल रही है. रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी. हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था थी. मैं मानता हूं कि देरी हुई. यह देरी किसी की लापरवाही के कारण हुई. उन्होंने दावा है कि बुधवार को न्यायाधीशों के घेरे में हुई घटना मोफक्करुल इस्लाम द्वारा उकसाई गई थी, जिसका नाम कालीचक के तीन मामलों में दर्ज है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इताहार निवासी मोफक्करुल इस्लाम मालदा क्यों गया था. यह मामला सुप्रीम कोर्ट का है. मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा.

अब तक कुल 19 मामले दर्ज

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए उत्तर बंगाल के एडीजी ने कहा- सड़क अवरोध उत्पन्न किए गए थे, जिसके संबंध में मालदा जिले में कुल 19 मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमने मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है. बुधवार रात को कालियाचक में भारी जनसभा के बीच एमआईएम नेता मोफक्करुल इस्लाम को कार की छत पर खड़े होकर भाषण देते देखा गया था. वह इटाहार पुलिस स्टेशन का निवासी और वकील है. वही मूल रूप से उकसाने वाला था. गिरफ्तार मोफक्करुल के बारे में उन्होंने आगे कहा- कालियाचक घटना से जुड़े तीन मामलों में उसका नाम है. हम जांच करेंगे कि क्या वह अन्य स्थानों पर भी किसी अन्य मामले में शामिल है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एनआईए ने अपने हाथ में ले ली जांच

उत्तर बंगाल के एडीजी के जयरामन ने कहा है कि मोफक्करुल को सीआईडी ​​की मदद से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने काह- हमने सीआईडी ​​से अनुरोध किया था. सिलीगुड़ी पुलिस की मदद से उसे बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ अकरमुल बागानी नामक एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. वे संभवतः बेंगलुरु भागने की कोशिश कर रहे थे. उसे मालदा लाया जा रहा है. एडीजी ने कहा- एक वायरल वीडियो भी मिला है. मोफक्करुल ने ही भीड़ को उकसाया था. उसके खिलाफ जांच चल रही है. एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली है, इसलिए वे चाहें तो गिरफ्तार व्यक्ति को हिरासत में ले सकते हैं.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

The post कालियाचक हिंसा: बंगाल के एडीजी ने माना पुलिस कार्रवाई में हुई देरी, एमआईएम नेता को बताया मास्टरमाइंड appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles