Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमीन विवाद में मारपीट, 75 वर्षीय महिला की मौत:चाचा-भतीजे के परिवार के बीच हिंसक झड़प में गई जान, कई लोग घायल


पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित दुड़िरता गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला सपनी जेराई की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, यह विवाद आपसी रिश्ते में चाचा और भतीजे के परिवारों के बीच जमीन को लेकर चल रहा था। घटना के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। प्रथम पक्ष के समित जेराई ने बताया कि जब उनके परिवार के सदस्य उनकी मां सपनी जेराई के साथ मारपीट कर रहे थे, तब उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी हमला किया। समित का दावा है कि विवादित जमीन उनके पिता और बड़े पिता के नाम पर दर्ज है और दूसरे पक्ष का उस पर कोई अधिकार नहीं है। वहीं, दूसरे पक्ष के ललित जेराई ने आरोप लगाया कि वर्ष 1982 में ही जमीन का बंटवारा हो चुका था और वे अपने हिस्से की जमीन पर घर का निर्माण करना चाह रहे थे। ललित का कहना है कि पहले पक्ष ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। हालांकि, उन्होंने महिला पर हमला करने के आरोप से इनकार किया है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चाईबासा के सदर अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है। बताया गया है कि घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles