Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर पुलिस ने 11 किलो गांजा जब्त किया:कुदरा में बाइक सवार दो अंतरराज्यीय तस्कर अरेस्ट, कीमत 5 लाख रुपये


कैमूर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुदरा थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 11.73 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में बाइक पर गांजा ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर ट्रॉली बैग में गांजा लेकर सकरी के रास्ते चेनारी की ओर जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुदरा थाना की गश्ती टीम ने तत्काल कार्रवाई की और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान, पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल (BR24AF7460) को रुकवाया। तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग से कुल 11 पैकेट गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत दोनों बाइक सवारों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान यश पाण्डेय (27 वर्ष), निवासी जमुनिया, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) और प्रिंस कुमार जायसवाल (28 वर्ष), निवासी चेनारी, रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि पुलिस अब इन तस्करों के गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सफल अभियान में कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार के नेतृत्व में पु०अ०नि० पूनम कुमारी और पु०अ०नि० विजय कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles