Top 5 This Week

Related Posts

लालधन महतो ने संघर्ष करने की क्रांतिकारी परंपरा को किया बुलंद : परमेश्वर महतो


भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर प्रखंड के पूर्वी इलाके के घंघरी और बेको में लालधन महतो के 24 वां शहादत दिवस के अवसर पर 4 अप्रैल को जन संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। बीते एक सप्ताह से शहादत दिवस की सफलता को लेकर बगोदर पूर्वी जोन के गांव टोले में जनसंपर्क और ग्राम सभाएं की जा रही हैं। गुरुवार को घंघरी गांव में ग्राम सभा आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई निर्णय लिए गए। ग्राम सभा को संबोधित करते भाकपा माले प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने कहा कि शहीद लालधन महतो एक साधारण गरीब किसान परिवार से रहे। उनके भीतर एक आकांक्षा थी कि कैसे समाज के अंदर बदलाव लाया जाए। आनेवाली पीढ़ी के लिये कैसे बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके। इसीलिए उन्होंने शिक्षा जगत में कदम रखा और नौनिहालों को शिक्षा देना शुरू किया। इसी दौर में इलाके में पुलिस दमन के खिलाफ बगोदर में भाकपा माले का विस्तार हो रहा था। पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने भाकपा माले का झंडा थामा और इलाके में दमन के खिलाफ संघर्ष में एकजुटता जाहिर की। मौके पर किसान सभा के प्रदेश सचिव पुरन महतो, प्रखंड कमिटी सदस्य कुमुद यादव,भुनेश्वर महतो,इजराइल अंसारी रज्जाक अंसारी,सीता देवी,पुजा देवी,भगीया देवी, रेशमी देवी, सरिता देवी,अजंनी देवी,मालती देवी,माला देवी ,अजु देवी,मंगरी देवी, शम्भु प्रसाद महतो, धानेश्वर महतो ,संतोष कुमार अजय महतो,जगरनाथ महतो,बसंत कुमार,अर्जुन कुमार, सोहन महतो, फलजीत महतो, जीतु महतो,नीतीश कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। वर्ष 2002 के भाजपा-बाबूलाल मरांडी के राज दमन और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ आयोजित गिरीडीह बंद के दौरान जीटी रोड घंघरी में हुए पुलिस गोलीकांड में वे 4 अप्रैल को शहीद हुए। लालधन महतो ने पार्टी और जनता की संघर्ष करने, पीछे न हटने की क्रांतिकारी परम्परा को बुलंद किया। लालधन महतो नई पीढ़ी के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। परमेश्वर महतो ने बताया कि 4 अप्रैल को दिन के 2 बजे से जीटी रोड के घनघरी मोड में स्थित लालधन महतो की आदमकद प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम की शुरूआत होगी और शाम 4 बजे से बिरसा मुंडा विद्यालय के प्रांगण में जन संकल्प सभा की जाएगी। कार्यक्रम में बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह और धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई अन्य शामिल रहेंगे।

Spread the love

Popular Articles