Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में दो अलग सड़क हादसों में 3 की मौत:अधलुआम में युवक की मौत, अलीनगर में दो और की जान गई


दरभंगा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहेड़ा थाना क्षेत्र के अधलुआम गांव के पास शुक्रवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अलीनगर क्षेत्र में भी दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की जान चली गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। अधलुआम में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से मौत जानकारी के अनुसार, नवादा निवासी 26 वर्षीय रामकिशोर झा महथौड़ चौक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अधलुआम गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। बहेड़ा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अलीनगर में दो और युवकों की असमय मौत अलीनगर क्षेत्र में भी सड़क हादसों का कहर जारी है। बीते दिन दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में जौघट्टा निवासी 17 वर्षीय विकास कुमार और दाथ नेऊरी टोल निवासी 20 वर्षीय मुकेश सहनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने-अपने परिवार के मुख्य सहारा थे, जिनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इन हृदयविदारक घटनाओं के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के इलाकों में मातम पसरा हुआ है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर प्रशासन और लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Popular Articles