Top 5 This Week

Related Posts

आरा में जहर खाने से युवक की मौत:पत्नी ने नशा करने से मना किया था, झगड़ा करने के बाद बधार चला गया


भोजपुर के पसौर गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान भूखन मुसहर के पुत्र गोलू राम(25) के तौर पर हुई है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र की है। पत्नी मोती देवी ने बताया कि मेरा पति बहुत ज्यादा नशा करता था। शुक्रवार शाम को पति से कहा कि ज्यादा नशा मत करो। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। उसके बाद लकड़ी लाने के लिए बाहर चली। पति बधार की ओर चले गए, जहां गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन जान नहीं बची।
घर में मचा कोहराम मृतक अपने तीन भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां मनोरमा देवी, पत्नी मोती देवी है। इस घटना के बाद मृतक की मां मनोरमा देवी, पत्नी मोती और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Popular Articles