Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में पिता ने बेटे की चाकू मारकर की हत्या:शराब के नशे में हुआ था झगड़ा, बीच-बचाव में ग्रामीण घायल; आरोपी गिरफ्तार


लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के उचुवाबर गांव में एक पिता ने अपने बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे एक ग्रामीण भी इस दौरान घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। कहासुनी मारपीट में बदल गई आरोपी पिता बिनेश्वर परहिया और उनके 21 वर्षीय पुत्र सीताराम परहिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात दोनों शराब के नशे में थे, तभी उनके बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। झगड़े के दौरान पुत्र ने पिता को जमीन पर पटक दिया, जिससे आक्रोशित होकर पिता ने बांस काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया। हाथ में भी चाकू से चोट लग गई चाकू के गंभीर घाव लगने से सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मौजूद ग्रामीण सुदेश परहिया ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनके हाथ में भी चाकू से चोट लग गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता बिनेश्वर परहिया को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बरवाडीह डीएसपी भरत राम ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में दोनों के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles