
Table of Contents
Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अब ‘क्लोज्ड चैप्टर’ है. गवर्नर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया बंगाल में फ्री एंड फेयर इलेक्शन करवायेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर पर रोक से कर दिया था इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राज्यों को स्पष्ट कर दिया था कि वह वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को दूर करने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के काम में किसी को बाधा डालने की अनुमति नहीं देगा. कोर्ट ने यह आदेश ममता बनर्जी समेत अन्य याचिकाकर्ताओं की अपील पर दिया था. ममता बनर्जी ने बंगाल में एसआईआर रोकने की अपील सुप्रीम कोर्ट से की थी.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का अध्याय समाप्त हो चुका है. यदि इस प्रक्रिया के संचालन में कोई खामी पायी जाती है, तो निश्चित रूप से उसे संतुलित तरीके से दूर किया जायेगा.
सीवी आनंद बोस, राज्यपाल, पश्चिम बंगाल
Bengal Elections 2026 में जिम्मेदारी निभायेगा चुनाव आयोग
अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में संभावित विधानसभा चुनाव 2026 का जिक्र करते हुए राज्यपाल बोस ने उम्मीद जतायी कि निर्वाचन आयोग अपनी जिम्मेदारी निष्पक्ष और सकारात्मक रूप से निभायेगा.
बंगाल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चुनाव कराने वाली संस्थाओं पर बना रहे जनता का भरोसा
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि बंगाल में चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों. राज्यपाल ने चुनावी प्रक्रिया और इसे संचालित करने के लिए जिम्मेदार संस्थानों में जनता के भरोसे को बनाये रखने के महत्व पर जोर दिया.
इसे भी पढ़ें
खून की नदी बहे… पर सियासत गरमायी : बंगाल चुनाव 2026 से पहले TMC का BJP पर हिंसा भड़काने का आरोप
चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार से कहा- 3 साल से एक ही जगह पोस्टेड ऑफिसर्स का करें ट्रांसफर
बंगाल में वोटिंग बढ़ाने की पहल, पोलिंग बूथ के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग की पहचान
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग
The post बंगाल में फ्री एंड फेयर इलेक्शन की उम्मीद, बोले राज्यपाल सीवी आनंद बोस appeared first on Prabhat Khabar.




