Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Gaya Konch Primary School Class 5 Students Certificates

नौलेश कुमार | गया8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने  छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए । - Dainik Bhaskar

प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए ।

गयाजी जिले के कोंच प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने सभी सफल बच्चों को उनके प्रमाण पत्र सौंपे।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। प्राथमिक शिक्षा पूरी कर अब वे माध्यमिक शिक्षा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को विदाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास की असली कुंजी है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे आगे की कक्षाओं में भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, ताकि अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की निरंतर पढ़ाई सुनिश्चित करें और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें।

कक्षा पांचवीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी होने की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक और कई अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles