Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुरुक्षेत्र में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:झारखंड का रहने वाला, पंजाब जाते वक्त हुआ हादसा, मोबाइल से हुई पहचान


कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में डल्ला माजरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की। पुलिस को युवक की जेब से रेलवे टिकट और मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल नंबर की जांच से मृतक की पहचान रोशन कुमार (19) प्रतापपुर गांव जिला चतरा (झारखंड) के रूप में हुई। रोशन कुमार पंजाब के लुधियाना में कपड़े की फैक्टरी में काम करता था। रोशन एक अप्रैल को घर से लुधियाना जाने के निकला था, लकिन रोशन लुधियाना तक पहुंच ही नहीं पाया। ट्रेन से गिरकर हुई मौत समोज कुमार निवासी प्रतापपुर ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे रोशन लाल की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। रोशन अपने गांव के ही दो दोस्तों के साथ लुधियाना के लिए चला था। उन्होंने लुधियाना के लिए दिल्ली से संयुक्त टिकट ली थी, लेकिन ट्रेन में ज्यादा भीड़ होने की वजह से तीनों अलग-अलग डिब्बे में चढ़ गए। दोस्तों को नहीं पता रोशन की मौत हुई इस दौरान डल्ला माजरा के पास रोशन ट्रेन से नीचे गिर गया और चोटें लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि उसके दोस्त अलग डिब्बे में थे। इसलिए उनको रोशन की मौत का पता नहीं चल पाया। कल उसे अपने बेटे रोशन लाल की मौत की सूचना GRP से मिली थी। उसने बेटे के मोबाइल पर कॉल किया था। पुलिस ने उठाया फोन तब पुलिस ने रोशन का फोन उठाया और उसे रोशन की मौत की सूचना दी। पहचान के लिए पुलिस ने उनके पास रोशन के शव की फोटो भेजी। पहचान होने के बाद वह अपने बड़े बेटे रवि कुमार के साथ मॉर्चरी पहुंचे। उधर, GRP ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles