Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पदमपुर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार:जमीन विवाद में की थी हत्या, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी


पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर गांव में हुए दामु सिंकु हत्याकांड में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। घटना 2 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब 56 वर्षीय दामु सिंकु पर आपसी विवाद के दौरान लोहे के हथौड़े से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल दामु सिंकु की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी अनिता सिंकु के बयान के आधार पर टोन्टो थाना में कांड संख्या 11/26 दर्ज किया गया। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) जगन्नाथपुर राफेल मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। छापेमारी अभियान के दौरान 3 अप्रैल 2026 को मुख्य आरोपी परगना सिंकु और कुशन सिंकु को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद किया गया। एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है। हालांकि, घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles