हिमाचल में नाबालिग बच्चों की तस्करी का खुलासा:झारखंड से लाए 2 बच्चे रेस्क्यू, महिला समेत 2 गिरफ्तार, दिल्ली-बिहार से जुड़े तार

Date:


हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में नाबालिग बच्चों की तस्करी का मामला सामने आया है। झारखंड से 15 और 16 वर्ष के दो नाबालिग बच्चों को बिहार व दिल्ली के रास्ते हिमाचल लाया गया। हमीरपुर पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ और दोनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने हमीरपुर के नजदीकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद मामला जिला चालइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष रखा गया। कमेटी के निर्देश पर पुलिस में मामला दर्ज किया। झारखंड की महिला और हमीरपुर का व्यक्ति गिरफ्तार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड की रहने वाली दुलारी देवी और हमीरपुर के ढलवाण क्षेत्र के सत्य प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन मनीष राणा, सदस्य अश्विनी और सिद्धार्थ कौशल ने मामले को गंभीर बताया है। चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर दिनेश कुमार और सिवाना खातून ने पूरी कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली-बिहार-झारखंड से जुड़े तार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला बच्चों को झारखंड से बिहार होते हुए दिल्ली और फिर हमीरपुर लेकर आई थीं। पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि बच्चों को किस उद्देश्य से हिमाचल लाया गया। मानव तस्करी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में जबरन, धोखे से या डरा-धमकाकर किसी व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना गंभीर अपराध माना जाता है। इसमें बाल श्रम, यौन शोषण या अन्य अवैध गतिविधियों की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस यह खंगाल रही है कि क्या इस नेटवर्क के माध्यम से अन्य बच्चों को भी हिमाचल या अन्य राज्यों में लाया गया है। इस मामले में और लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में बाहरी राज्यों से भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एसपी बोले- दो बच्चे रेस्क्यू किए हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘झारखंड से संबंधित दो बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। इस मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp