Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में शॉर्ट सर्किट से 3 बीघे गेहूं जला:किसान को लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग


शेखपुरा के जयरामपुर थाना क्षेत्र के तोय गढ़ गांव में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसान अजीत कुमार की तीन बीघे में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। यह घटना गांव के बघार स्थित अजीत कुमार के खेत में हुई। तेज पछुआ हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैलीं और देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग का दमकल दस्ता, गोविंद कुमार और सुधीर पासवान के नेतृत्व में, घटनास्थल पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन सब अधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट क्षमता वाले विद्युत तार के तेज हवा में टकराने से निकली चिंगारी खेत में गिरी, जिससे आग लग गई। पीड़ित किसान अजीत कुमार ने जिला प्रशासन से सरकारी मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles