Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में 7 बदमाश अरेस्ट, एक लाख कैश जब्त:पुलिस गश्ती की व्हाट्सएप पर देता था जानकारी, स्कॉर्पियो-7 मोबाइल फोन बरामद


भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में अवैध खनन और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को सफलता हाथ लगी है। SSP के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पुलिस गश्ती दल की लोकेशन साझा कर अवैध खनन लदे गाड़ी की पार्किंग कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते किया है। टोटल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले पर आज सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि देर रात पीरपैंती थाना की गश्ती टीम को संदेह हुआ कि कुछ अज्ञात चारपहिया गाड़ी उनका पीछा कर रहे हैं। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक भागने लगे। गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और साधु मड़ैया फोरलेन रोड के हिरानंद मोड़ के पास एक गाड़ी को पकड़ लिया। व्हाट्सएप के जरिए ड्राइवर को भेजता था पुलिस का लोकेशन पकड़े गए गाड़ी के ड्राइवर और उसमें सवार लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि वे अवैध खनन में संलिप्त गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस गश्ती की लोकेशन साझा करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य गाड़ी को भी मिर्जाचौकी सीमा क्षेत्र के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 1,30,500 रुपये नकद, एक कार, एक स्कॉर्पियो और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम कुमार, बजरंगी भगत, नितीश कुमार, धर्मदेव पंडित, अभिषेक कुमार उर्फ चंदन कुमार यादव, नंदनी यादव और मो. अहमद राजा शामिल हैं। इनमें से अभिषेक कुमार उर्फ चंदन कुमार यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसके खिलाफ पीरपैंती और शिवनारायणपुर थाना में पहले से मामले दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में पीरपैंती थाना के पुलिस पदाधिकारी, गश्ती दल, खनन पदाधिकारी और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Popular Articles