Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

टीओपी से 50 मीटर दूर महिला से चेन छिनतई:भागते समय सड़क पर गिरा चेन का आधा हिस्सा, CCTV में कैद हुई वारदात


कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक महिला से दिनदहाड़े चेन छीनने का प्रयास किया गया। यह घटना वार्ड संख्या 18 के टीओपी नंबर 2 से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। महिला टोटो पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला पेशे से शिक्षिका हैं। वह अपना काम खत्म कर टोटो से घर लौट रही थीं। झुमरीतिलैया की टीओपी गली में प्रवेश करते ही, हेलमेट पहने दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनके टोटो का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे बढ़ने पर बाइक सवार टोटो से आगे निकल गए। जैसे ही टोटो मार्ग के एक मोड़ पर धीमी हुई, दोनों बाइक सवार सामने आ गए और महिला के गले से चेन छीनकर फरार होने लगे। घटना के बाद महिला टोटो से उतरकर शोर मचाने लगीं। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक चेन स्नैचर वहां से भाग चुके थे। महिला ने उपस्थित लोगों को घटना की जानकारी दी। थोड़ी आगे बढ़ने पर उन्हें सड़क पर ही अपनी चेन का आधा से अधिक हिस्सा गिरा हुआ मिला। महिला ने तिलैया थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, यह पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तिलैया पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन स्नैचरों की तलाश कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles