Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आज से नौ अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

रांची में हुई आठ एमएम बारिश
रांची | रांची सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को मौसम बदला। दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद शाम में बारिश शुरू हुई, जो रात नौ बजे तक जारी रही। मूसलाधार बारिश के कारण गली-मुहल्ले जलमग्न हो गए। राजधानी में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाब और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम बदला है। ऐसी स्थिति अगले पांच दिन तक रहेगी। इस दौरान आंधी के साथ बारिश होगी। आलोवृष्टि की भी संभावना है। इसके लिए 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी शामिल हैं। इस दौरान पांच डिग्री तक पारा गिर सकता है। -शेष पेज 9 पर

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles