Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में पुलिस थानों पर चुनाव आयोग का नियंत्रण, कोलकाता के कई ओसी बदले गये

बंगाल में पुलिस थानों पर चुनाव आयोग का नियंत्रण, कोलकाता के कई ओसी बदले गये

Kolkata Police Transfer: कोलकाता: चुनाव आयोग ने बंगाल में एक बार फिर पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. इस बार चुनाव आयोग के आदेश पर कोलकाता पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. लालबाजार कमिश्नर ने आदेश संख्या 181 और 182 जारी कर इंस्पेक्टर रैंक के कई अधिकारियों का तबादला किया. इस फेरबदल में शहर के कई महत्वपूर्ण पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों (ओसी) को हटाकर डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी), एसटीएफ या स्पेशल ब्रांच जैसे विभागों में भेज दिया गया है. पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी हीरक दलपति और विजयगंज बाजार पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अंगशुमन रॉय का तबादला लालबाजार के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट में कर दिया गया है. इसी तरह, चेतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अमिताभ सरकार को एसटीएफ में भेजा गया है.

नीलकंठ रॉय बने पार्क स्ट्रीट के नये ओसी

दूसरी ओर, आदेश संख्या 182 के अनुसार इन महत्वपूर्ण पुलिस थानों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. लालबाजार के डीडी नीलकंठ रॉय को पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन का नया ओसी बनाया गया है. श्यामपुकुर पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त ओसी राज कुमार मिश्रा को गरियाहाट पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी दी गई है और एंटाली पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त ओसी मनीष सिंह को विजयगंज बाजार पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी दी गई है. मनोज दत्ता को एसटीएफ से वापस बुलाकर चेतला पुलिस स्टेशन का नया ओसी नियुक्त किया गया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिछला तबादला आदेश रद्द

प्रशासनिक फेरबदल के तहत हरे स्ट्रीट और ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशनों के कार्यवाहक (ओसी) के पदों में भी बदलाव किया गया है. इन दोनों पुलिस स्टेशनों के वर्तमान कार्यवाहक, लोपसांग शेरिंग भूटिया और राजीव साहू का आपसी तबादला कर दिया गया है. इसके अलावा, यातायात विभाग में कार्यरत प्रशांत मजूमदार का पिछला तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है और उन्हें उनके वर्तमान विभाग में ही रखा गया है. इस नए निर्देश के माध्यम से लालबाजार ने 29 मार्च के आदेश संख्या 174 और 175 में भी कुछ आंशिक बदलाव और संशोधन किए हैं.

Also Read: तीन दिवसीय दौरे पर मेदिनीपुर पहुंचे सीईओ, संवेदनशील बूथों का आज करेंगे दौरा

The post बंगाल में पुलिस थानों पर चुनाव आयोग का नियंत्रण, कोलकाता के कई ओसी बदले गये appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles