![]()
जमुई के महिसौडी स्थित मैरेज हॉल में रविवार को ‘गौ सम्मान आह्वाहन अभियान’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक एवं नगर परिषद उप सभापति नीतीश कुमार ने की। इसमें बड़ी संख्या में गौ भक्त, गौ रक्षक और सनातन समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने बताया कि यह अभियान किसी एक पार्टी या संगठन का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज का है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर अभियान चलाने की अपील की। इन हस्ताक्षरों को 27 अप्रैल को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी या प्रखंड कार्यालय में जमा किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सरकार पर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए दबाव बनाना है। एकता की आवश्यकता पर जोर दिया
जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नितेश केशरी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि यदि गौ हत्या पर रोक नहीं लगती है, तो दूध की उपलब्धता प्रभावित होगी, जिसका सीधा असर धार्मिक कार्यों पर भी पड़ेगा। एकजुटता के बिना इस मुद्दे पर कानून बनवाना मुश्किल
उपाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ घंटी साह ने हिंदू समाज में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एकजुटता के बिना इस मुद्दे पर कानून बनवाना मुश्किल होगा। कथावाचक मनीष जी महाराज ने धार्मिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए कहा कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने गौ सेवा और पूजा के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर इसे सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

