Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आउट, मोदी-शाह के साथ कंगना और मिथुन मचायेंगे धमाल

भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आउट, मोदी-शाह के साथ कंगना और मिथुन मचायेंगे धमाल

BJP Star Campaigners List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण (Schedule-I) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 40 ‘स्टार प्रचारकों’ की फौज मैदान में उतार दी है. पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों और फायरब्रांड नेताओं को अपना स्टार कैंपेनर बनाया है. भाजपा ने इस बार स्थानीय चेहरों के साथ-साथ ग्लैमर और अनुभव का ऐसा तालमेल बिठाया है, जिससे ममता बनर्जी के गढ़ में बड़ी सेंध लगायी जा सके.

योगी, शुभेंदु और दिलीप घोष भी स्टार प्रचारक

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नाम हैं. बंगाल में लोकल वॉर को धार देने के लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और डॉ सुकांत मजूमदार को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.

कंगना रनौत, मिथुन और हेमा मालिनी देंगे ग्लैमर का तड़का

वोटरों को रिझाने के लिए भाजपा ने फिल्मी सितारों को भी चुनाव प्रचार में लगाने का फैसला किया है. ‘महागुरु’ मिथुन चक्रवर्ती, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ-साथ पहली बार बंगाल के चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में कंगना रनौत को शामिल किया गया है. मनोज तिवारी और भोजपुरी सिनेमा के अन्य चर्चित नाम भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP Star Campaigners List: 40 लोगों के नाम यहां पढ़ें

क्रम संख्या स्टार प्रचारक का नाम क्रम संख्या स्टार प्रचारक का नाम
1 नरेन्द्र मोदी 21 अनुराग ठाकुर
2 नितिन नबीन 22 श्रीमती अन्नपूर्णा देवी
3 राजनाथ सिंह 23 अर्जुन मुंडा
4 अमित शाह 24 बाबूलाल मरांडी
5 नितिन गडकरी 25 सम्राट चौधरी
6 जे.पी. नड्डा 26 मनोज तिवारी
7 धर्मेन्द्र प्रधान 27 भूपेंद्र यादव
8 मिथुन चक्रवर्ती 28 सुनील बंसल
9 लिएंडर एड्रियन पेस 29 बिप्लब कुमार देब
10 डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा 30 मंगल पांडेय
11 योगी आदित्यनाथ 31 अमित मालवीय
12 श्रीमती रेखा गुप्ता 32 समिक भट्टाचार्य
13 देवेंद्र फडणवीस 33 शुभेंदु अधिकारी
14 मोहन चरण माझी 34 दिलीप घोष
15 माणिक साहा 35 डॉ. सुकांत मजूमदार
16 शिवराज सिंह चौहान 36 शांतनु ठाकुर
17 अश्विनी वैष्णव 37 राजू बिस्ता
18 श्रीमती स्मृति ईरानी 38 डॉ. जयंत कुमार राय
19 श्रीमती हेमा मालिनी 39 मनोज तिग्गा
20 सुकंगना रनौत 40 बिजन गोस्वामी

इसे भी पढ़ें

कूचबिहार में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- टीएमसी के सभी अत्याचारों का हिसाब लिया जायेगा

बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान, देखें सभी 40 नाम

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटी ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानी

The post भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आउट, मोदी-शाह के साथ कंगना और मिथुन मचायेंगे धमाल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles