Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से ट्रैक्टर चालक की मौत:बेटी ने हाल ही में मैट्रिक में 421 अंक पाए थे,छोटा बेटा बोला-शराब ने ली जान


रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में जहरीली शराब पीने से विनोद साह नामक व्यक्ति की मौत हो गई। विनोद साह अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके असमय निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल है। विनोद साह ट्रैक्टर और सेलर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने देखे थे। हाल ही में उनकी बेटी नंदनी ने मैट्रिक परीक्षा में 421 अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया था। इस खुशी के तुरंत बाद ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चे पिता को याद कर बिलख रहे घर में मातम पसरा हुआ है। बच्चे अपने पिता को याद कर बिलख रहे हैं। बेटी नंदनी बार-बार अपने पिता के चले जाने का कारण पूछ रही है, जबकि छोटा बेटा सुमंत शराब की लत को अपने पिता की मौत का जिम्मेदार बता रहा है। घटना के बाद गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। मौके पर पूर्व मुखिया मोहन सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ई. ललन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व उपमुखिया नवल किशोर ने विनोद साह को मिलनसार और मददगार व्यक्ति बताते हुए उनके निधन को पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति बताया। यह घटना एक बार फिर जहरीली शराब के गंभीर दुष्परिणामों को उजागर करती है, जिसने न केवल एक व्यक्ति की जान ली, बल्कि पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles