Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रायपुर में बिल्डिंग निर्माण के दौरान कारपेंटर जिंदा दफन:रहेजा बिल्डर की साइट पर मिट्टी धंसी, दम घुटने से मौत, झारखंड का रहने वाला था


रायपुर में बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक कारपेंटर की मौत हो गई। कंस्ट्रक्शन का काम कचना इलाके में रहेजा प्रोजेक्ट की साइट पर चल रहा है। यहां 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर काम पर लगे थे। गुड्डू रवि 8 फीट नीचे गड्ढे में शटरिंग के काम में लगा था, तभी अचानक मिट्टी का मलबा उस पर गिरा और वह जिंदा दफन हो गया, दम घुटने से उसकी जान चली गई। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। कारपेंटर झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बीमारी की सूचना दी गई थी, सच्चाई छिपाई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। केस में जांच जारी है। क्लब हाउस की जगह हुआ हादसा पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, कचना इलाके में रहेजा प्रोजेक्ट साइट पर क्लब हाउस का निर्माण हो रहा है। शनिवार को यहां 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर काम में लगे हुए थे। कारपेंटर गुड्‌डू रवि (32) अपने साथियों के शटरिंग के काम के लिए नीचे खोदे गए गड्ढे में उतरा था। जो 8 फीट गहरा है। वह काम कर ही रहा था, उस दौरान एक अन्य साथी पानी पीने के लिए आगे बढ़ा, तभी अचानक मिट्‌टी का ढेर गुड्‌डू पर गिर गया और वो जिंदा दफन हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। एक महीने पहले गुड्‌डू रवि आया था रायपुर मृतक का शव लेने रायपुर पहुंचे भाई पुलेंदर कुमार ने बताया कि, एक महीने पहले बड़ा भाई गुड्डू रवि काम के लिए रायपुर आया हुआ था। संतोष कुमार नाम के ठेकेदार के साथ वह काम में लगा था। शनिवार दोपहर उससे बात भी हुई थी। शाम चार बजे जब वो दुकान में था, तो गुड्‌डू के फोन से दोबारा कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि भाई की तबीयत अचानक खराब हो गई है। रायपुर आ जाओ। परिजनों के साथ जब रायपुर के मेकाहारा पहुंचा तो भाई मृत हालत में मिला। मेकाहारा में लोकल ठेकेदार मिला, जिसने बताया कि मिट्‌टी के ढेर के नीचे वो दब गया था। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोषी के खिलाफ करेंगे कार्रवाई – पुलिस इस घटना के बाद घटनास्थल के बाहर बिल्डर के कर्मचारी तैनात कर दिए गए थे। जहां मीडिया की इंट्री पर बैन लगा दिया गया था। खम्हारी प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने बताया कि, हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर जांच और मर्ग कायम करके पीएम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। तीन बेटियों का पिता है गुड्डू मृतक के परिजनों ने बताया, कि गुडड् रवि की तीन बेटियां है। एक बेटी पांच साल की, दूसरी तीन साल और तीसरी नौ महीने की है। गुड्‌डू की मौत की जानकारी मिलने पर पत्नी माया देवी बदहवास है। परिजनों ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles