Top 5 This Week

Related Posts

The Morabadi night market is now falling into disrepair, with pavers, blocks, and lights stolen and drug addicts gathering.

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • The Morabadi Night Market Is Now Falling Into Disrepair, With Pavers, Blocks, And Lights Stolen And Drug Addicts Gathering.

रांची13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी रांची की सड़कें रात 10 बजते ही सुनसान होने लगती हैं, क्योंकि अधिकतर दुकानें बंद हो जाती हैं। इससे ऐसा लगता है कि शहर में किसी तरह की रौनक ही नहीं है। इसे देखते हुए नगर निगम ने पांच वर्ष पहले मोरहाबादी में नाइट मार्केट बनाने की नींव रखी थी। तीन वर्ष पहले नाइट मार्केट बनकर तैयार हो गया। यहां रोजाना शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक मार्केट लगना था, लेकिन आज तक यहां नाइट मार्केट शुरू ही नहीं हुआ। इसका नतीजा यह हुआ कि मार्केट स्थल से पेवर्स ब्लॉक की चोरी हो गई है। डेकोरेटिव लाइट्स कहीं तोड़ दी गई तो कुछ की चोरी हो गई। अब शाम होते ही यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे लोग परेशान हैं।

कचहरी के पास बना जोन भी उपेक्षित

जयपाल सिंह स्टेडियम के पास कचहरी रोड में बनाए गए नाइट वेंडिंग जोन की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। निगम ने वेंडिंग जोन का निर्माण तो करा दिया है, लेकिन इसे अभी तक किसी को आवंटित नहीं किया गया है। ऐसे में यहां अतिक्रमण होने लगा है।

पार्किंग बन गया पब्लिक प्लेस, टूटे पेवर्स ब्लॉक

नाइट मार्केट की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि यहां अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि, रखरखाव नहीं होने की वजह से सार्वजनिक स्थल का उपयोग पार्किंग के रूप में होने लगा है। कई लोग अपने दो पहिया वाहनों को पब्लिक प्लेस में ही लगा देते हैं। इससे पेवर्स ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानों से ब्लॉक गायब हो चुके हैं। स्टैंड लाइट और गार्डन लाइट पूरी तरह खराब हो चुकी हैं।

बैठने की जगह जर्जर, गंदगी से लोग परेशान

सार्वजनिक बैठने के लिए बनाए गए शेड का एक हिस्सा टूट चुका है। कंक्रीट की कुर्सियां भी खराब हो गई हैं। नियमित सफाई नहीं होने से यहां गंदगी फैली रहती है, जिससे लोग बैठने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले तक यहां शाम को अच्छी-खासी भीड़ रहती थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि लोग रुकना ही नहीं चाहते।

शो पीस बन गईं यहां लगीं लाइट्स

नाइट मार्केट के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर निगम एक-दो दिन के अंतराल के बाद यहां सिर्फ सफाई कराता है। जो सामान खराब हो रहे हैं, उनकी न तो समय पर रिपेयरिंग होती है और न ही मॉनिटरिंग। इस वजह से स्थिति बदतर हो गई है।

Spread the love

Popular Articles