Top 5 This Week

Related Posts

Patna Gas Cylinder Demand Surges; 22 Black Marketing Cases Filed

पटना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टीम में नगर पालिका चिकित्सा विद्युत परिवहन कृषि और पुलिस विभाग के पदाधिकारी को शामिल किया गया है।

आइओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल मिलकर यहां पर 136 वितरक है। इसमें आइओसीएल के 73 बीपीसीएल के 40 एचपीसीएल के 23 शामिल है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि ऑस्टिन पटना जिले में 35000 सिलेंडर की आवश्यकता है। जिसकी पूर्ति हो रही है। पिछले 6 दिनों में 1634412 बुकिंग आई है।

लोगों से अपील है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। पर्याप्त गैस सिलेंडर है। कल तक 3352 शिकायत मिली है। सभी शिकायतों पर कार्यवाही की जा रही है। किसी तरह की परेशानी आती है तो 0612 2219 810 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर

आइओसीएल 1800 2333 555, HPCL 912222863900, बीपीसीएल 912222713000 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 6 अप्रैल को कालाबाजारी के खिलाफ छह गैस एजेंसी 10 होटल रेस्टोरेंट छापेमारी की गई जिसमें दो के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया है।

सदर अनुमंडल के एस के पुरी थाना क्षेत्र में भी छापेमारी हुई थी। इस मामले में 8 डोमेस्टिक और 1 कमर्शियल सिलेंडर मिले थे। जिसमें FIR करके आरोपी को अरेस्ट किया गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर।

कालाबाजारी के खिलाफ 22 केस दर्ज किए हैं

बिचौलिए, वेंडर, दुकान में जमाखोरी, रिफिलिंग, करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अब तक कालाबाजारी के खिलाफ 22 केस दर्ज किए हैं। इसमें बाढ़ अनुमंडल में 6, दानापुर अनुमंडल में 5, मसौढ़ी अनुमंडल में एक, पटना सिटी अनुमंडल में 3, पटना सदर में 7 मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं…
Spread the love

Popular Articles