Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

यूजी परीक्षा शुल्क आधा, 1200 से घटकर 600 रुपए हुआ:पूर्णिया विश्वविद्यालय के डेढ़ लाख छात्रों को राहत, छात्र राजद के आंदोलन के बाद फीस में कटौती


पूर्णिया विश्वविद्यालय ने यूजी परीक्षा फॉर्म शुल्क को 1200 रुपए से घटाकर 600 रुपए कर दिया है। निर्णय से सीमांचल क्षेत्र के लगभग डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले छात्र राजद पूर्णिया इकाई ने इसे लेकर आंदोलन किया था। छात्र राजद ने इससे पहले पूर्णिया विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर विरोध-प्रदर्शन किया था। संगठन की ओर से मांग उठाई गई थी कि लोकभवन की ओर से सीबीसीएस यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल और नन-प्रैक्टिकल दोनों के लिए अधिकतम 600 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस निर्देश को लागू करने में टालमटोल कर रहा था। धरना-प्रदर्शन के बाद छात्र राजद के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने लोकभवन की गाइडलाइन के साथ लिखित आवेदन विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा था। इसके बाद प्रशासन ने इस मुद्दे पर विचार करने का लिखित आश्वासन दिया था। अब यूजी थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें छात्रों से केवल 600 रुपए ही शुल्क लिया जा रहा है। अब छात्रावासों को चालू कराने का होगा प्रयास
इस उपलब्धि पर छात्र राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कहा कि यह छात्र-छात्राओं की एकजुटता और संघर्ष की जीत है। उन्होंने इस निर्णय के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह का आभार भी प्रकट किया। बिस्मिल ने बताया कि छात्र राजद अब विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में बने छात्रावासों को जल्द चालू कराने के लिए भी प्रयासरत है। कुलपति से संवाद किया गया है और कुछ छात्रावासों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया है।

पीजी की पढ़ाई शुरू करने की भी मांग
इसके अलावा छात्र राजद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमंडलीय डिग्री महाविद्यालयों, एमएल आर्य महाविद्यालय, पूर्णिया महिला महाविद्यालय और जीएलएम महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की भी मांग की है। इस विषय में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया है। छात्र राजद की इस सफलता से जिले के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है और संगठन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। जिलाध्यक्ष बिस्मिल ने छात्र राजद के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles