Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आरा में ट्रैफिक पोस्ट पर नशे में युवक का हंगामा:ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट; धक्का-मुक्की में नाले में गिरा आरोपी


आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित शिवगंज ट्रैफिक पोस्ट पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। शराब के नशे में धुत एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट भी कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू में कर लिया। भागने और हाथापाई के दौरान आरोपी नाले में गिर गया। जिससे हल्की चोटें आई हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी रामेश्वर तिवारी के रूप में की गई है। उसकी ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इस पूरे मामले में यातायात थाना के दरोगा अखिलेश कुमार के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज आवेदन के अनुसार, पुलिस टीम शिवगंज ट्रैफिक पोस्ट के पास पहुंची थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी कर रहा है। वह न केवल गाली-गलौज कर रहा था, बल्कि एक जवान का कॉलर पकड़कर उसके साथ हाथापाई भी कर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा उसे समझाने और पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह और उग्र हो गया। उसने गृहरक्षक संजय सिंह और अमिताभ सिंह के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को काबू में किया। दर्ज प्राथमिकी में आरोपी पर शराब के नशे में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने, वर्दी फाड़ने, गाली-गलौज करने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles