कोयला कारोबारियों के घर फायरिंग पर DIG सख्त: रामगढ़ SP को SIT गठन का निर्देश, अपराधियों की खैर नहीं

Date:

कोयला कारोबारियों के घर फायरिंग पर DIG सख्त: रामगढ़ SP को SIT गठन का निर्देश, अपराधियों की खैर नहीं

DIG Anjani Kumar Jha, रामगढ़ (अजय कुमार): उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र (हजारीबाग) के पुलिस उप-महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा ने गुरुवार को पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया. उनके पतरातू आगमन पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद एसडीपीओ कार्यालय में डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

डीआईजी ने कार्यालय परिसर का भी जायजा लिया

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, भवन व्यवस्था एवं किट परेड का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस के रिकॉर्ड को ध्यान से देखा, जिसमें किस तरह के अपराध कहां ज्यादा हो रहे हैं और कौन-कौन से मामले अभी बाकी हैं समेत कई मामलों को देखा. साथ ही उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिये.

थाना प्रभारियों और पुलिस निरीक्षकों को क्या निर्देश दिये गये

बैठक में बीते छह माह के दौरान संगठित अपराधियों द्वारा की गई हत्या, आगजनी, गोलीबारी, पोस्टरबाजी और धमकी भरे कॉल जैसी घटनाओं की भी विशेष समीक्षा की गयी. डीआईजी ने अनुसंधानकर्ताओं, थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लंबित मामलों में तेजी लाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें.

Also Read: नामकुम में सीएनजी गैस टैंकर की टक्कर से पुजारी की मौत, विरोध में सड़क जाम

इस मामले में दिया एसआईटी गठित करने का निर्देश

इस क्रम में डीआईजी ने 11 फरवरी की रात पतरातू थाना क्षेत्र के सरैयाटोला (सौंदा बस्ती) में दो कोयला कारोबारियों के घर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग की घटना की भी समीक्षा की. उन्होंने मामले में अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया. डीआईजी अंजनी कुमार झा ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

कौन कौन से अधिकारी थे मौजूद

मौके पर एसपी अजय कुमार, एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, बासल प्रभारी कैलाश कुमार, बरकाकाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानीनगर प्रभारी अख्तर अली समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: महाशिवरात्रि पर बासुकिनाथ में आस्था का सैलाब: 300 रुपये में ‘शीघ्र दर्शन’, चप्पे-चप्पे पर पुलिस होगी मौजूद

The post कोयला कारोबारियों के घर फायरिंग पर DIG सख्त: रामगढ़ SP को SIT गठन का निर्देश, अपराधियों की खैर नहीं appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp