Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महापौर ने किया वार्ड 29 व 30 में पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास


सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वार्ड संख्या 29 एवं 30 में विभिन्न पीसीसी सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर महापौर भोलू पासवान, उपमहापौर पूजा कुमारी, पार्षद गायत्री देवी महतो एवं पार्षद कल्याणी प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। वार्ड 29 के कृष्ण सहकारी समिति क्षेत्र अंतर्गत केके चौधरी के आवास से के पंडित के आवास तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा महतो कॉलोनी (मुढ़ी फैक्ट्री) के पास गणेश महतो के घर से प्रमोद सिंह के घर तक, रमेश सिंह के घर से एलएमएल महतो के घर तक तथा गायत्री देवी के घर से केएलके जसवाल के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 30 में गायत्री निवास होते हुए धीरज रजवार के घर से छोटू सिंह के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर महापौर प्रतिनिधि प्रताप सिंह बाबू, उपमहापौर प्रतिनिधि कुंदन सिंह, राजकिशोर पोद्दार, सुरेश यादव, राजन जसवाल, प्रेम पासवान, सुमित सिंह, राहुल पाठक, आनंद यादव, सूरज कुमार, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक सिंह, अब्जल काजी, बबला राम, प्रवीण कुमार, कनिया अभियंता नीरज कुमार, उमाकांत त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। नगर निगम के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाएगा, ताकि शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles