Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पानागढ़ से ट्रेन पकड़कर बर्धमान पहुंचे 300 वंचित वोटर, मताधिकार की लड़ाई पहुंची डीएम कार्यालय

पानागढ़ से ट्रेन पकड़कर बर्धमान पहुंचे 300 वंचित वोटर, मताधिकार की लड़ाई पहुंची डीएम कार्यालय

SIR in Bengal: पानागढ़, मुकेश तिवारी. पश्चिम बंगाल के गलसी विधानसभा के कांकसा क्षेत्र से करीब तीन सौ वंचित मतदाता अपने मताधिकार को पुनः पाने के बुधवार सुबह पानागढ़ रेलवे स्टेशन पर भारी तादाद में नजर आए. इन निर्दोष और वंचित मतदाताओं को लेकर आज सीपीएम के नेता पूर्व बर्दवान डीएम कार्यालय (ट्रिब्यूनल) में पहुंचे. इसके पूर्व पानागढ़ रेलवे स्टेशन पर इन वंचित मतदाताओं में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग, गर्भवती शामिल थी. पीड़ितों ने एक ने कहा कि वे लोग एक ही पिता चार संतान है. तीन भाइयों का नाम वोटर लिस्ट में है उसका ही नाम डिलीट कर दिया गया. यह कैसा इंसाफ और जांच है?

दस्तावेज होने के बाद भी लिस्ट में नाम नहीं

इन सभी लोगों ने कहा कि उनके दादा परदादा तक का नाम 2002 के वोटर लिस्ट में था. समस्त दस्तावेज कई बार जमा किया. सुनवाई भी हुई लेकिन अंतिम सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट के उन लोगों का नाम नहीं था. पीड़ितों ने कहा कि चुनाव आयोग केवल और केवल हम लोगों को परेशान कर रही है. आज हम लोग पुनः अपने मताधिकार को पाने के लिए समस्त दस्तावेज के साथ पूर्व बर्दवान डीएम कार्यालय (ट्रिब्यूनल) में अभियोग करने जा रहे है. इसके बाद भी यदि हम लोगों की सुनवाई नहीं हुई तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रिब्यूनल में दायर करेंगे कपील

सीपीएम नेता अरिंदम कोनार ने कहा कि आज कांकसा क्षेत्र से करीब तीन सौ वंचित मतदाताओं को लेकर आज पानागढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर पूर्व बर्दवान डीएम कार्यालय (ट्रिब्यूनल) में अपना अभियोग दायर करेंगे. इधर आज पानागढ़ रेलवे स्टेशन पर भी वंचित मतदाताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर विक्षोभ जताया. सीपीएम नेता ने कहा कि चुनाव आयोग इसके इशारे पर यह कार्य कर रही है. सत्ता पाने के लिए बंगाल में कैसा गंदा चुनाव चल रहा है कि 90 लाख से ज्यादा वोटर मताधिकार से वंचित हो गए हैं . पीएम से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कुछ नहीं बोल रहे हैं. यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है.

Also Read: TMC डेलिगेशन को ज्ञानेश कुमार ने कहा- गेट आउट, SIR की शिकायत करने गये थे तृणमूल सांसद

The post पानागढ़ से ट्रेन पकड़कर बर्धमान पहुंचे 300 वंचित वोटर, मताधिकार की लड़ाई पहुंची डीएम कार्यालय appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles